अम्बेडकरनगर: प्रशासन की ओर से निर्धारित ध्वनि सीमा की अनदेखी कर हाईवॉल्यूम डीजे चलाने वाले डीजे संचालकों पर जलालपुर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई किया है। शुक्रवार रात विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर 14 से अधिक डीजे संचालक अपने साउंड सिस्टम के साथ कानून को ठेंगा दिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आवाज रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर चालक डीजे लेकर भाग निकला।
पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और डीजे सहित ट्रैक्टर को थाने खड़ा कर दिया। घटना रात्रि लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक अन्य डीजे संचालकों से कम्पटीशन के लिए उन्हें तेज आवाज में डीजे बजाने के लिए उकसा रहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




