WhatsApp Icon

दिव्यांग बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घर के पास खेल रही दिव्यांग बच्ची से अधेड़ व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत करने की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने डायल-112 को सूचित किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने आरोपी व्यक्ति को कोतवाली ले आई जहां से पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित परिजनों ने जलालपुर कोतवाली मैं शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरी 10 वर्षीय दिव्यांग पुत्री घर के बगल में खेल रही थी तभी पास के ही एक साथ साठ वर्षीय अधेड़ व्यक्ति जिसका नाम फूलचंद है ने बच्ची को गंदी नीयत से छूते हुए अश्लील हरकत कर रहा था पास के लोगों द्वारा हरकत को देखते हुए परिजनों को बताया। सूचना पर पहुंचे अश्लील हरकत कर रहे अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया और डायल 112 को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने आरोपी व्यक्ति को जलालपुर कोतवाली ले आई जहां पर पास को पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.