WhatsApp Icon

दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान 06 फ़ीट से अधिक प्रतिमा ना बनाने की पीस कमेटी में दी गई सलाह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी दशहरा, रामलीला व दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जलालपुर कोतवाली परिसर में न्यायिक उपजिलाधिकारी, तहसीलदार राम नरेश सिंह के अध्यक्षता में रामलीला समिति व दुर्गापूजा कमेटी सहित क्षेत्र के सभी संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी को बैठक की गई। इस दौरान जलालपुर रामलीला समिति व दुर्गा पूजा कमेटी के सत्संग द्वारा अपनी अपनी समस्याओं को कोतवाल को बताया तथा 09 दिन चलने वाले पवित्र त्यौहार में पुलिस के सक्रियता की बात कही।

इस दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बैठक में आए सब प्रांत नागरिकों व सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा दुर्गा पूजा पंडाल आगे जैसी आपस में घटना से निकली भारतीयों में पानी रखना, पंडाल से लगने वाले केबल तार को दूर रखने अथवा कटे हुए तारो पर टेप लगाने, पंडालों में बजाने वाले डीजे को निर्धारित समय और धीमे आवाज में बजाने, सोसल मीडिया पर फैलने वाले अफ़वाहो से बचाने को बात कही। साथ यह भी कहा की जहां कही भी अफ़वाह फैलाने वाले या माहौल खराब करने वाले अराजक तत्व दिखाई पड़ते है तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। किसी भी प्रकार की कोई घटना होता है तो कानून अपने हाथ में न लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही। मूर्ति विसर्जन के दौरान चार डीजे बाक्स का प्रयोग करने की हिदायत दिया साथ ही पंडाल के पास एक वेलेंटियर नियुक्त करने, तथा छः फिट से ज्यादा ऊंची मूर्ति न लगाने का निर्देश दिया। बैठक में शामिल लोगों ने पूरे त्यौहार में साफ सफाई को बेहतर रखने तथा जगह जगह लटके तारो को टाइट करने की भी बात कही। इस अवसर पर जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह, सभासद बेचन पांडे आशीष सोनी, मानिकचंद सोनी संदीप गुप्ता देवेश मिश्रा, ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो में मौजूद रहे।

अन्य खबर

संपूर्ण समाधान दिवस बना मज़ाक: कुर्सी से गायब अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.