WhatsApp Icon

धोखाधड़ी कर अवैध संपत्ति हड़पने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कटका पुलिस ने धोखाधड़ी कर अवैध रूप से लोगों के संपत्ति को हड़पने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कटका थाना क्षेत्र में सक्रिय गैंग लीडर मोहम्मद अजीज पुत्र इदरीश निवासी भियांव बनपुरवा थाना काटका व उसकी गैंग के सदस्य मनीष कुमार यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी बिहार भवानीपट्टी थाना कटका का एक संगठित गैंग है जिसके द्वारा थाना क्षेत्र में भिन्न-भिन्न व्यक्तियों से जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने एवं चिट फंड कंपनी में पैसा जमा करने के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने जैसा संगीन अपराध करने का कार्य किया जाता है। इस गैंग के रसूख और दबंगई के चलते सामान्य व्यक्ति इनके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते। इस संबंध में स्थानीय कटका थाने में दर्ज मुकदमे का आरोप पत्र भी न्यायालय भेजा जा चुका है तथा जिलाधिकारी द्वारा गैंगचार्ट का अनुमोदन भी किया जा चुका है। उक्त गैंग द्वारा अपने पारिवारीजनों तथा मित्रों के भौतिक लाभ व आर्थिक हेतु समाज में लगातार आतंक पैदा किया जा रहा है। कटका थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर अपने हमराहियों उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक तिवारी, गौरव भारती व संदीप भारती के साथ क्षेत्र की गश्त के लिए निकले थे। सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रफीगंज पुलिया पर खडे अभियुक्त मोहम्मद अजीज निवासी भियांव बनपुरवा थाना कटका को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई गयी तथा दूसरे अभियुक्त मनीष कुमार यादव की तलाश की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उक्त अभिलेख की काफी दिन से तलाश चल रही थी जिन्हें स्थानिक पुलिस की सक्रियता से गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य खबर

श्रीराम कथा सुनने और कथा में जाने से होता है व्यक्ति के पाप कर्मों का विनाश: डॉ मिथिलेश त्रिपाठी

सदन में गूंजा सीएमओ के भ्रष्टाचार का मामला, सरकार पर उठे तीखे सवाल

बसखारी प्रसूता मौत कांड में सीएमओ की भूमिका पर सवाल: फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क, दो गिरफ़्तार व कई रडार पर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.