अम्बेडकरनगर: अलीगंज थाना से मात्र चन्द कदम की दूरी पर नगदी व घर बनवाने का लालच देते हुए धड़ल्ले से धर्म परिवर्तन कराने का खेल जारी है। उक्त दावा की पुष्टि बजरंग दल के संयोजक आलोक चौरसिया की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे से हुई।
बजरंग दल के जिला संयोजक आलोक चौरसिया पुत्र स्व.मैदान लाल चौरसिया निवासी अलीगंज की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 166/24 पर बीएनएस-2023 की धारा 352 सहित उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की दजरा 3 व 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आलोक चौरसिया ने दावा किया कि वो मित्र योगेश जायसवाल श्याम मोहन, और दो-तीन मित्रों के साथ चंद्रलोक टकीज के रास्ते से कश्मीरिया की तरफ जा रहा था इतने में जी. राजू पुत्र राजा राव निवासी रिक्शा कलोनी आरटीओ ऑफिस थाना कलेक्टर चौक जनपद आदिलाबाद तेलंगाना उम्र लगभग 31 वर्ष व राम अवध निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद निवासी महरीपुर थाना- अलीगंज उम्र लगभग 45 वर्ष के थे, रेलवे क्रसिंग के पहले रोक कर मुझसे व मेरे साथियों से कह रहे थे कि हिंदू धर्म वे परिवर्तित होकर के आप ईसू की शरण में आ जाओ तुम्हारा सब काम हो जाएगा । 10-10 हजार रूपए का लालच दिया और कहां कि बाद में आकर तुम्हारा घर बनवां देंगे और हम लोग को ईसा मसीह का पम्पलेट और लाकेट देकर ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए शपथ दिलाने लगे तब वहां से गुजर रहे लोगों ने मुझे वह मेरे साथियों को बताया कि यही लोग थे जो 6-7 दिन पहले यहां हरिजन वाली बस्ती में यह लोग 10-10 हजार रुपए का लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे थे तब हम लोगों ने इन लोगों को मना करते हुए भगाया था यह सुनकर मैंने शपथ लेने से मना कर दिया तो यह लोग गाली देकर भाग गये। श्री आलोक के उक्त दावे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।





