WhatsApp Icon

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में जमकर हुआ विवाद

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: धार्मिक झंडा लगाने को लेकर एक ही समुदाय के दो गुट में जमकर विवाद हो गया जिसमें लाठियों के साथ पथराव भी हुआ। मौके पर भारी संख्या में पहुंचे सुरक्षा बलों ने हालात पर काबू पाया।


मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव के है जहां सोमवार की रात्रि में मुस्लिम समुदाय का एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था। आयोजकों द्वारा एक धर्म स्थल के निकट धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दूसरे गुट के लोगों से विवाद हो गया जिसने हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं और पथराव भी हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। एक पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष से धार्मिक झंडा लगवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बताया कि उक्त घटना में सम्मनपुर थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल का रात्रि में ही पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय, सीओ सिटी देवेन्द्र मौर्य ने निरीक्षण किया।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.