संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ के सेवन का मामला
अम्बेडकरनगर: गत दिनों अकबरपुर कोतवाली के लॉकअप से सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार हुए धर्मेन्द्र को संदिग्ध हालत में महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मेन्द्र खतरे से बाहर है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलेंकि इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र निवासी धर्मेन्द्र कुमार पर बालिका अपहरण का मुकदमा पंजीकृत था जिसमें बालिका बरामद हुई थी लेकिन आरोपी नहीं गिरफ्तार हो सका था। अकबरपुर पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी धर्मेन्द्र कुमार को अकबरपुर पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि धर्मेन्द्र संतरी को चकमा देकर फरार हो गया जिस मामले में संतरी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
दूसरी तरफ परिजनों का आरोप है कि अकबरपुर पुलिस ने धर्मेन्द्र व उनके परिजनों की जमकर पिटाई किया था और फिर सोमवार को संदिग्ध हालत महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां पुलिस का कड़ा पहरा भी लगाया गया है। एडिशनल एसपी विशाल पांडेय ने बताया कि धर्मेन्द्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत ठीक है तथा पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।





