WhatsApp Icon

धान काटने गई बुजुर्ग महिला का पांच दिन बाद मिला शव, भूमि विवाद में हत्या की आशंका

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव में शुक्रवार को अपने घर से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित खेत में धान काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पांच दिनों बाद महिला का शव क्षतविक्षत हालत में शव बरामद किया गया जिसे सुल्तानपुर पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया गया है।


बुजुर्ग महिला रामरती देवी पत्नी रामजियावन का शव सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में न्योतरिया मोड पूर्वांचल किनारे पुल के नीचे से बरामद किया गया है।
चर्चा के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति रामजियावन की एक माह पूर्व अचानक तबियत खराब होने से मृत्यु हो गया थी, रामजियावन व रामरती देवी की कोई संतान नहीं थी तथा रामजियावन की मृत्यु के बाद रामरती देवी अपनी बहन के घर महरुआ थाना के महमदपुर चपरा में रहने लगी थी। रामरती देवी के देवर आदि को शक था कि रामरती देवी अपनी बहन के बेटों के नाम प्रॉपर्टी ना लिख दे।
बहरहाल बुजुर्ग रामरती देवी की हत्या के पीछे पारिवारिक भूमि विवाद बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर जांच करने का दावा कर रही है।

अन्य खबर

दरोगा भर्ती के सपनों पर मौत का पहिया: 112 पीआरबी पर टक्कर का आरोप, दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम

चकबंदी में मनमानी का आरोप: बिना सूचना पैमाइश और खूंटा गड़वाने से भड़के ग्रामीण, बड़े विवाद की आशंका

अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट: डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कुछ स्थानों पर काली पट्टी बांध कर ईरान पर हमले का विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.