अम्बेडकरनगर: शादी समारोह में गए भाजपा बूथ अध्यक्ष को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी मिली जिसके बाद पीड़ित पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर मदद के लिए पहुंचा तो वहां दबंग अपने साथियो के साथ पहुंच कर बूथ अध्यक्ष से आमादा फौजदारी हो गया जिस पर वहां मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों ने बीच बचाओ किया लेकिन दबंग पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया जिसकी लिखित शिकायत पुलिस से की गई है।
अलीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम फरीद पुर कुतुब निवासी ललित पटेल भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष है जिसने अलीगंज पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वो अकेला एक बारात में गया हुआ था जहाँ दबंग माफिया किस्म के अंकित वर्मा व नीतीश वर्मा से मामूली कहा सुनी हो गई तो उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। ललित पटेल का दावा है कि उक्त घटना की जानकारी देने एवं मदद के लिए शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष व टांडा विधान सभा प्रत्याशी रहे कपिलदेव वर्मा के आवास पर गया हुआ था जहां विपक्षी लोग अपने साथियो के साथ पहुँच कर अभद्रता करते हुए गाली गलौज देने लगे जिसे देख कर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व अन्य लोगों द्वारा मामला रफा दफा कराया गया लेकिन वो लोग पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दूसरी तरफ अंकित कुमार वर्मा ने पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा पर ही मारपीट करने का आरोप लगया है जिसको कपिल देव वर्मा ने साजिश बताते हुए कहा कि उनका कोई मामला ही नहीं था बल्कि बूथ अध्यक्ष मदद के लिए आया था लेकिन इस बीच वो लोग आ कर गली गलौज व मारपीट करने लगे जिसकी आवाज़ सुनकर मैं घर से बाहर आया और दोनों लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया लेकिन अंकित वर्मा व उनके साथी धमकी देते हुए चले गए।
बहरहाल भाजपा बूथ अध्यक्ष ललित पटेल को पहले जान से मारने की धमकी मिली और जब वो मदद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के आवास पहुंचा तो पूर्व जिलाध्यक्ष के सामने ही दबंगों ने गालीगलौज मारपीट व अभद्रता करते हुए पुनः जान से मारने की धमकी दे डाला हालांकि अलीगंज थाना में तहरीर देकर मदद गोहार लगाई गई है। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।





