WhatsApp Icon

देवहट ताल पर बंधा लगाने से दर्जनों गाँव हुआ जलमग्न – खरीफ की फसल बर्बाद होने से आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मत्स्य पालन के लिए देवहट तालाब को पट्टा पर लेने वाले ने तालाब पर बंधा लगाकर बरसात का पानी रोक लिया जिसके कारण दर्जनों गाँव प्रभावित हो गए और हज़ारों बीघा खरीफ की फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई। आक्रोशित अन्नदाताओं व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ब सांसद को ज्ञापन देते हुए न्याय की गोहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा तहसील क्षेत्र में स्थित देवहट तालाब कप मत्स्य पालन हेतु तहसील प्रशासन द्वारा पट्टा दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टा धारक द्वारा इस बार तालाब पर बंधा बना दिया है जिसके कारण टांडा व अकबरपुर तहसील के दर्जनों गाँव प्रभावित हुई और हज़ारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो कर बर्बाद हो गई एवं कई रिहायसी मकान भी प्रभावित हो गए हैं।
अन्नदाताओं व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह व सांसद लालजी वर्मा को ज्ञापन देते हुए देवहट तालाब को बंधा मुक्त कराने की मांग करते हुए बताया कि टांडा तहसील के मलपुरा, अमिया बाभनपुर, मोहद्दीपुर, ओरई सहित अकबरपुर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर, तुलसीपुर, बढ़ईपुर, अशरफपुर, गुरुदासपुर, हलोरा आदि जलमग्न से प्रभावित गाँव वासियों को न्याय दिलाया जाए।

अन्य खबर

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.