अम्बेडकरनगर: विश्व स्तर पर इस्लामिक धार्मिक कार्य करने वाली संगठन दावते इस्लामी की वेलफेयर यूनिट जीएनआरएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर हाजी जीशान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर अनुपम शुक्ला से अनौपचारिक मुलाकात किया तथा दावते इस्लामी के अधीन सामाजिक कार्य करने वाले संगठम ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन (जीएनआरएफ) द्वारा राष्ट्र स्तर पर किये गए कार्यों के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री अनुपम को अवगत कराया।
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तौकीर अहमद, मंडल अध्यक्ष शाहिद अख्तर व अम्बेडकर नगर जिला निगरान अहमद शकील मदनी भी मौजूद रहे। जीएनआरएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर हाजी जीशान ने जिलाधिकारी श्री अनुपम को अवगत कराया कि सम्पूर्ण देश में चार लाख पौधा लगाया जा चुका है एवं भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पीने के पानी का स्टॉल लगाया जाता है एवं ठण्ड के मौसम में जरूरत मंदों को बिना धार्मिक व जाति समुदाय भेदभाव के बिना कंबलों का वितरण किया जाता है। श्री ज़ीशान ने बताया कि जीएमआरएफ धर्म नहीं बल्कि मानव धर्म के आधार पर कल्याणकारी कार्य लगातार करता है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर वृक्षारोपण मर सहयोग की अपील की गई है।




