WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा से सामूहिक कांवर यात्रा को पुष्पवर्षा के साथ किया गया रवाना

Sharing Is Caring:

कांवरिया समिति ने 04 अगस्त के बजाय 5 अगस्त को निकाली यात्रा तो दरगाह से जुड़े जुड़े लोगों ने किया स्वागत

अम्बेडकरनगर: दरगाह किछौछा में वर्षिक उर्स व मेला के मुख्य दिन 28 मोहर्रम (04 अगस्त) को ही कांवरिया समिति अयोध्या पैदल जल लेने के लिए जाने वाली थी लेकिन स्थानीय संभ्रांत नागरिकों व प्रशासन की अपील पर कांवरिया समिति ने 5 अगस्त को यात्रा निकालने का फैसला किया जिसके बाद दरगाह से जुड़े लोगों ने पुष्पवर्षा व माला पहना कर स्वागत किया।


नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कांवरियों की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर एवं माला पहना कर स्वागत किया। श्री ओमकार ने कहा कि कांवरियों की सुविधओं के लिए नगर पंचायत हर प्रयत्न प्रयास कर रही है।
केवटहिया से गंगाराम निषाद की अगुवाई में निकली कांवरिया शोभा यात्रा का चेयरमैन ओमकार गुप्ता, सैय्यद याहिया अशरफ, थानाध्यक्ष बसखारी सन्त कुमार सिंह आदि ने माला पहना कर स्वागत किया। कांवरिया शोभायात्रा का दरगाह किछौछा के मलंग गेट पर इंतेजामिया कमेटी मखदूम अशरफ के अध्यक्ष सैय्यद अजीज अशरफ व उपाध्यक्ष सैय्यद जहांगीर अशरफ उर्फ गुड्डू मियां, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद फैज़ान अशरफ उर्फ चाँद मियां आदि ने कांवरियों के जत्थे को माला पहना कर स्वागत किया। सैय्यद खलीक अशरफ ने कहा कि 4 अगस्त के स्थान अपर 5 अगस्त को कांवरिया शोभायात्रा निकालने का फैसला सराहनीय है और आपसी सौहार्द को मज़बूत करने वाला है। सैय्यद याहिया अशरफ ने कहा कि कांवरिया समिति के अध्यक्ष गंगाराम निषाद द्वारा उर्स की भीड़ को देखते हुए एक दिन बाद कांवर यात्रा निकालने का फैसला अति सराहनीय है और ऐसे काम करने वालों का दिल से स्वागत होना चाहिए। उक्त मौके एडिशनल एसपी विशाल पांडेय, टांडा उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, तहसीलदार टांडा शिव नरेश सिंह, किछौछा चौकी इंचार्ज राम किशोर रावत, रसूल पुर दरगाह बीट इंचार्ज हेड कांस्टेबल मो.गुफरान खान आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.