अम्बेडकरनगर: जिलाधिकरी अविनाश सिंह ने टाण्डा तहसील प्रशासन को रूहानी इलाज़ के लिए विश्व विख्यात दरगाह हज़रत सैय्यद मखदूम अशरफ़ सिमनानी किछौछा में जायरीनों की भीड़ के मद्देनजर मूलभूत सहूलतें मुहैय्या कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत किछौछा के अधिशाषी अधिकारी को जायरीनों की आने वाली भीड़ के मद्देनजर दरगाह परिक्षेत्र में विशेष साफ सफाई, चूने का छिड़काव व पानी की निर्बाध सप्लाई देने का निर्देश दिया है।
दूसरी तरफ दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने बकरीद पर्व के दौरान मुस्लिम समाज से अपील किया कि ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मुबारक़ मौके पर इस्लाम ने जहां एक जानवर के सामने दूसरे जानवर की कुर्बानी करने को फरमाया है वहीं हमारे ही कुछ भाई लोग कुर्बानी की वीडियों बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं जो सरासर इस्लाम के नियमों के खिलाफ है इसलिए कुर्बानी की ना तो वीडियों बनाएं और कोई बना रहा हो तो उसे समझा कर मना भी करें।श्री अज़ीज़ ने कहा कि इस दौरान दूसरे मज़हब के लोगों का ख्याल रखते हुए त्योहार मनाएं क्योंकि मज़हब इस्लाम हमें दूसरे मज़हब की इज़्ज़त करने का संदेश देता है।
बकरीद के त्योहार पर विशेष साफ सफाई का ख्याल रखे और सरकार की गाइड लाइन का पालन करें।
बताते चलेंकि पीरजादगान इंतेजामिया कमेटी के सक्रिय सदस्य सैय्यद खलीक अशरफ द्वारा भी बकरीद पर्व पर रास्तों व सार्वजनिक व खुले हुए स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील किया है। सैय्यद खलीक अशरफ ने बकरीद पर्व पर कुर्बानी के जानवरों से निकलने वाले मलबों को कूड़ेदान, सड़क, गली व नालियों में ना फेंकने की अपील किया है।





