WhatsApp Icon

किछौछा दरगाह के कर्बला मैदान में एक बार फिर चला योगी बाबा का बुल्डोजर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में स्थित कर्बला मैदान में वर्षों से चल रहे अतिक्रमण पर एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुल्डोजर चला जिससे हड़कम्प मच गया।


बताते चलेंकि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के दरगाह रसूलपुर में चर्चित कर्बला मैदान जहां रसूलपुर व किछौछा की संयुक्त कब्रिस्तान एवं बंजर आदि की भूमि है, वहां पर सैकड़ों अस्थाई दुकानें संचालित हो रही थी जिसको हटाने के लिए नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा प्रशासन द्वारा लगातार ध्वनिविस्तारक यंत्रों के माध्यम से एलान करा कर अस्थाई निर्माण को हटाने की अपील की गई थी जिसके कारण काफी संख्या में दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दिया था लेकिन अस्थाई निर्माण नहीं हटाया गया था।

उक्त अस्थाई निर्माण पर गत दिनों राजस्व विभाग व पुलिस टीम की मौजूदगी नगर पंचायत ने बुल्डोजर चला कर अस्थाई निर्माण को हटाया गया था। नगर पंचायत किछौछा ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिया कि उक्त स्थान पर जल्द ही खेल मैदान, वेंडिंग जोन दुकान, पार्क, ओपन जिम जनता को समर्पित किया जाएगा।

उक्त क्रम में बुधवार को टांडा तहसीलदार निखिलेश कुमार व नायब तहसीलदार बसखारी अमरीश सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशाषी अधिकारी ने अस्थाई निर्माण पर बुल्डोजर चला कर निर्माण को हटाया। टांडा तहसीलदार निखिलेश कुमार ने बताया कि उक्त अभियान में तीन दर्जन से अधिक अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया है। उक्त अवसर पर बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उक्त स्थान पर अस्थाई दुकानों को हटाने पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.