WhatsApp Icon

मिट्टी लदे डम्फर ने एक्सयूवी को टक्कर मार कर किया क्षतिग्रस्त

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर से अकबरपुर की ओर जा रही एक एक्सयूवी वाहन को अवैध मिट्टी खनन कर लौट रहे डंपर ने अशरफपुर बुआ मोड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक्सयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन वाहन में सवार चालक और मालिक दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के असर को हुआ मोड़ के पास घटित हुई है। एक्सयूवी वाहन स्वामी अनुज कुमार, निवासी शाहगंज अपने चालक आमिर के साथ गोसाईगंज में अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही वे जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर बुआ मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक डंपर ने तेज रफ्तार में आकर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। डंपर नदी किनारे अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर लौट रहा था और सड़क पर चढ़ते समय नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सयूवी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी से भरे डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले आई।घटना की खबर फैलते ही नदी किनारे अवैध खनन में लगे दर्जनों जेसीबी और डंपर को चालक छोड़कर कर मौके से भाग खड़े हुए।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.