अम्बेडकरनगर: भैंस बकरी चराने गई विवाहिता दलित महिला से बल पूर्वक दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने मात्र चन्द घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
घटना अहिरौली थाना क्षेत्र की है जहां बुधवार की शाम लगभग 5.10 बजे विवाहिता महिला भैंस व बकरी को चराते हुए अपने घर की जा रही थी कि घर से लगभग 800 मीटर पहले एक ताल के पास बैठ गई और तभी बगल गन्ने के खेत में से कृष्ण सिंह पुत्र अज्ञात पीछे से आकर महिला को धक्का दे कर गिरा दिया एवं बल पूर्वक हाथ मरोडते हुए महिला पूर्णता निवस्त्र कर जबरन दुस्कर्म किया। पीड़िता द्वारा हल्ला गोहर मचाने पर दुष्कर्म के आरोपी ने महिला के सीने व पेट में लात घूसे से बुरी तरह मारते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए माँ बहन की भद्दी भद्दी गाली दिया तथा धमकी दिया कि यदि कहीं शिकायत किया तो जान से मार देगा।
उक्त घटना की शिकायत अहिरौली पुलिस से किया गया जिस पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने तत्काल अपराध संख्या 213/24 पर बीएनएस की धारा 64, 115(2), 352, 351(2) सहित एससी एसटी की विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर दिया और मात्र चन्द घंटों में ही आरोपी रमा कृष्ण उर्फ कृष्णा सिंह पुत्र शैलेन्द्र निवासी जैतपुर खास थाना अहिरौली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।





