कई चक्र की बैठकों में प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जमकर बजा डीजे
अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा में ऐतिहासिक श्री कृष्ण दधिकांदव उत्सव काफी हर्षोउल्लास के साथ भक्तिमय मनाया गया। कई चक्र में हुई प्रशासन व समितियों की बैठक में तय शुदा मानक के विपरीत काफी बड़े में लगा डीजे झांकियों में शामिल रहा जिस पर श्रद्धालु थिरकते नज़र आये। नगर पालिका टांडा के जुड़वा नगर मुबारकपुर में आज रात्रि को दधिकांदव मेला का आयोजन होगा जिसमें लगभग आधा दर्जन झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षक का केंद्र होंगी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने टांडा के ऐतिहासिक श्री कृष्ण दधिकांदव उत्सव में पहुंच कर व्यवस्था व सुरक्षा का जायज़ा लिया। उत्सव के दौरान उपजिलाधिकारी टांडा मोहन लाल गुप्ता, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह, एसडीएम न्यायिक टांडा शशि शेखर, तहसीलदार शिव नरेश सिंह, नगर पालिका ईओ डॉ आशीष सिंह आदि लगातार भ्रमणशील रहकर मेला का जायजा लेते रहे।

विद्युत विभाग द्वारा नगर क्षेत्र को 10 भागों में विभजित कर टीम लीडर तैनात किया गया था।
रात्रि लगभग 10 बजे परंपरागत ढंग से बाबा संसारी दास के आवास से श्री कृष्ण को पालकी पर सवार कराकर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जो मोहल्लाह की विभिन्न गलियों से गुजरता हुआ मुख्य मार्ग पर पहुंचा।

उत्सव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 05 सीओ व 15 थानाध्यक्षों सहित 450 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। शोभायात्र मार्गों पर पड़ने वाले धार्मिक स्थालों पर सुरक्षा दृष्टि से विशेष निगरानी की जा रही थी।

दधिकांदव उत्सव के दौरान नगरीय लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्री झारखंड महादेव पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा, टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा ओमकार गुप्ता आदि अतिथियों का स्वागत किया गया।

श्री कृष्ण दधिकांदव उत्सव से पूर्व जिला व स्थानीय प्रशासन ने समितियों के जिम्मेदारों के साथ कई चक्र में बैठक कर डीजे पर कंट्रोल करने की अपील किया था जिस पर दधिकांदव उत्सव के संस्थापक बाबा संसारी दास के वंशज सहित दधिकांदव उत्सव से जुड़ी समितियों ने सर्वसम्मति से छोटा डीजे लगाकर आवाज़ की कम करने का आश्वासन दिया था लेकिन दधिकांदव उत्सव मेला के दौरान पूर्व की वार्ता पूरी तरह विफल नज़र आई।
कस्बा निकट आर्यकन्या, नेहरूनगर, फत्तूपट्टी काजीपुरा, झारखंडी छज्जापुर का डीजे काफी बड़ा व तेज़ आवाज़ वाला रहा जिससे मेलार्थियों सहित ड्यूटी करने वाले भी परेशान नज़र आये। डीजे संचालकों द्वारा कई स्थान पर कम्पटीशन भी किया गया। दधिकांदव उत्सव पर पूरी रात्रि जमकर डीजे बजता रहा हालांकि प्रशासन ने उन्हें रुकवाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे।मुबारकपुर में आज रात्रि को श्री राधा कृष्ण दधिकांदव मेला आयोजित होगा जिसको शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किये जा रहे हैं। उक्त उत्सव में लगभग आधा दर्जन झांकियां मेलार्थियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी।






