WhatsApp Icon

भारी सुरक्षा के बीच आज रात्रि में आयोजित होगा दधिकांदव उत्सव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र सरयू तट किनारे स्थित औद्योगिक नगरी टांडा में ऐतिहासिक दधिकांदव उत्सव आज रात्रि में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न होगा। उत्सव के दौरान दर्जनों झांकियां निकाली जाएगी तथा पूरे नगर क्षेत्र में जश्न का माहौल नज़र आएगा।


टांडा नगर क्षेत्र में 28 अगस्त बुधवार की रात्रि में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दधिकांदव उत्सव के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान टांडा में होने वाले दधिकांदव उत्सव पर पूरी नज़र रखेगे। एडिशनल एसपी विशाल पांडेय के निगरानी एवं सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में दधिकांदव उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया गया। उपजिलाधिकारी टांडा मोहन लाल गुप्ता की देखरेख में पूरा उत्सव सम्पन्न होगा।
दधिकांदव उत्सव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा 05 सीओ, 15 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 14 अतरिक्त इंस्पेक्टर, 58 उप निरीक्षक, 11 महिला उप निरीक्षक, 295 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 62 महिला कांस्टेबल, 32 होमगार्ड/पीआरडी जवान, 02 प्लाटून पीएसी, 15 ट्राफिक जवान, 02 फायर टीम लगाई गई है तथा सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह व टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी दधिकांदव उत्सव पर पैनी नज़र बनाये रखेंगे।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.