WhatsApp Icon

ऐतिहासिक दधिकांदव जुलूस के मार्गों का निरीक्षण कर एसडीएम ने दिया कई दिशा निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा में आगामी 28 अगस्त की रात्रि को काफी हर्षोउल्लास के साथ दधिकांदव उत्सव मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां काफी जोरशोर से चल रही है। दधिकांदव उत्सव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गत दिनों समिति व संभ्रांत नागरिकों के साथ अधिकारियों ने बैठक कर संभावित समस्याओं की जानकारी लिया था।

दधिकांदव सेवा समिति की मांग पर दधिकांदव के जुलूस मार्ग का दधिकांदव समिति के अध्यक्ष बाबा अरुण दास के साथ टाण्डा उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, सीओ टाण्डा शुभम कुमार, नगर पालिका ईओ डॉ आशीष सिंह, एसएसआई वेद प्रकाश यादव, एसडीओ बिजली आन्नद मौर्य, नगर पालिका आरआई राकेश कुमार गौरव, संजीव जायसवाल मोनू आदि ने पैदल निरीक्षण किया। एसडीएम श्री मोहनलाल ने बिजली विभाग को जहां बिजली व डिश के नीचे हुए तारों को अविलंब सही कराने का निर्देश दिया वहीं नगर पालिका को जुलूस मार्ग के गड्डों को भी तत्काल सही कराने का निर्देश दिया।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.