WhatsApp Icon

टाण्डा नगर के ऐतिहासिक दधिकांदव उत्सव की तैयारियां तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगने वाले ऐतिहासिक दधिकांदव उत्सव की तैयारियां तेज़ हो गई है।


श्री कृष्ण दधिकान्दव समिति के अनुसार आगमी 18 अगस्त दिन सोमवार को श्री कृष्ण उत्सव मनाया जाएगा। श्री कृष्ण दधिकांदव समाज द्वारा 18 अगस्त को निकलने वाली भगवान श्री कृष्ण राधा जी की झांकी शोभायात्रा को व्यवस्थित कर सुरक्षित ढंग से सकुशल सम्पन्न के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रपत्र सौंपा गया है।
श्री कृष्ण दधिकान्दव समाज ने सीओ टाण्डा शुभम कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारीगण को सूचनार्थ पत्र के माध्यम से अवगत कराया एवं नगर पालिका परिषद टाण्डा, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को भी प्रपत्र देकर पूर्व की तरह व्यवस्था प्रदान कराने की अपील किया। ज्ञापन देते समय श्री कृष्ण दधिकान्दव समाज के अध्यक्ष बाबा अरुण दास, दिनेश मौर्य, संजीव जायसवाल मोनू आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.