अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा में ऐतिहासिक दधिकांदव उत्सव मनाने की तैयारियां ज़ोरशोर से चल रही है। टाण्डा तहसील सभागार में श्री दधिकांदव उत्सव समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के साथ पुलिस कप्तान व एसडीएम ने उत्सव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बैठक किया।
बैठक में उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता ने दधिकांदव उत्सव से जुड़े लोगों से अपील किया कि झांकियों के साथ डीजे को सीमित मात्रा में लाएं तथा डीजे की आवाज़ को भी सीमित रखें।श्री दधिकांदव उत्सव समिति के अध्यक्ष बाबा अरुण दास ने भी समितियों से आग्रह किया कि डीजे में कम बॉक्स ही लगवाएं जिससे उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि उत्सव के दौरान ड्रोन सहित सीसीटीवी व वीडियों ग्राफी के माध्यम से सुरक्षा की निगरानी कराई जाए। श्री कौस्तुभ ने कहा कि सभी समितियों की झांकियों के साथ नोडल पुलिस अधिकारी की तैनाती किया जाए जो झांकी निकलने से लेकर समाप्त होने तक प्रत्येक दशा में झांकी की साथ रहेंगे।

बताते चलेंकि टाण्डा नगर में आगामी 28 अगस्त की रात्रि में भव्य रूप से प्राचीन व ऐतिहासिक श्री दधिकांदव उत्सव मनाया जाएगा जबकि 29 अगस्त को मुबारकपुर में दधिकांदव उत्सव होगा। उक्त उत्सव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कई मजिस्ट्रेट सहित भारी संख्या में सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाते हैं जिसमें बाहरी पुलिस बल भी शामिल रहता है।
टाण्डा नगर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक झांकियां निकलती हैं जबकि मुबारकपुर में भी आधा दर्जन झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षक का केंद्र रहती है।बैठक के दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ व टाण्डा उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता सहित टाण्डा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ शशि शेखर, नगर पालिका ईओ डॉ आशीष सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, एसडीओ आन्नद मौर्य, बाबा अरुण दस, आनंद अग्रवाल, शम्भूनाथ, संजीव जायसवाल, रामजीत विश्वकर्मा, दिनेश मौर्य, मनोज मिश्रा, सतीश मोदनवाल, दिनेश नारायण सिंह, बिजेंद्र तिवारी, पिंटू जायसवाल, गौतम उपाध्याय, संदीप मांझी, अजय सोनी, घिसियावन मौर्य, अनुराग जायसवाल, राम सूरत मौर्य, राकेश सोनकर, सुनील मौर्य, उमेश सोनी आदि मौजूद रहे।





