WhatsApp Icon

डबल दाम पर स्टाम्प पेपर बेचे जाने की शिकायत पर तहसीलदार ने किया औचक निरिक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर तहसील व रजिस्ट्री ऑफिस में मिलने वाला स्टांप पेपर को दूने दाम पर बेचने को शिकायत पर जलालपुर तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान अधिक मूल्य पर स्टांप बेचने वालों में अफरा तफरी का माहौल बना गया।


स्टांप वेंडरों द्वारा काश्तकारों और जरूरत मंदों को दूने दाम पर स्टांप बेचने की शिकायत पर जलालपुर तहसीलदार संतोष कुमार ने अचानक तहसील परिसर में स्टांप वेंडर की जांच किया इस दौरान स्टांप वेंडर से बिक्री रजिस्टर स्टॉक रजिस्टर की जांच की तथा स्टांप रेट की बिक्री और स्टांप बैलेंस की जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने स्टांप वेंडरों का लाइसेंस भी चेक किया। इस दौरान स्टांप वेंडरों ने ज्यादातर लाइसेंस की फोटो कॉपी ही दिखाया। तहसीलदार संतोष कुमार ने सभी स्टांप वेंडरों को उचित कीमत पर स्टांप, टिकट व अन्य पत्रावली बेचने की हिदायत दी अन्यथा की स्थित में ठोस कार्यवाही करने की बात कही| निरिक्षण के दौरान कुछ स्टाम्प वेंडर अपना तख़्त छोड़कर गायब रह।
विदित हो की स्टाम्प विक्रेताओ द्वारा कास्तकारो और जरूरत मंदों को दूने दाम पर स्टाम्प बेचा जाता है। दूने दाम पर बेचे जाने की बात पूछे जाने पर स्टाम्प वेंडर द्वारा यह कहा जाता है की हम लोगो को जिला कोषागार से दूकान पर लाकर बेचे जाने तक का खर्चा लगभग पंद्रह रूपये लागत आ जाती है इसलिए दूने दाम पर बेचा जाता है।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.