WhatsApp Icon

10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अकबरपुर ने मारी बाज़ी, पुरस्कृत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अंतर्गत अटल मैदान पर चल रहे दस दिवसीय सरदार पटेल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल अकबरपुर व जलालपुर के बीच खेला गया। जिसमें अकबरपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जलालपुर को पांच विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का विजेता बनी। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने विजेता कप्तान को 25 हजार व उपविजेता कप्तान को 15 हजार रुपए का चेक सौंपा। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 14 वर्षों से अतिक्रमण का दंश झेल रहे खेल मैदान को अथक प्रयास के बाद खाली कराए गए अटल मैदान पर 10 दिनों से जनपद की टीमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था। मंगलवार को दो सेमीफाइनल व एक फाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल भियांव व जलालपुर के बीच खेला गया।

भियांव पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में 47 रनों को लक्ष्य दिया। जलालपुर की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल लंगडी पृथ्वीपुर व अकबरपुर के बीच खेला गया। लंगडी पृथ्वीपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों का लक्ष्य अकबरपुर को दिया। अकबरपुर ने रोमांचक मुकाबले में लंगडी पृथ्वीपुर को हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर गया। इस प्रकार फाइनल का मैच अकबरपुर और जलालपुर के बीच खेला गया। अकबरपुर की घातक गेंदबाजी के चलते जलालपुर टीम 52 रन पर सिमट गई। अकबरपुर ने पांच विकेट शेष रहते 52 रन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया और 5 विकेट से क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम कर लिया। तत्पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने विजेता अकबरपुर को 25 हजार तथा उपविजेता जलालपुर के कप्तान को 15 हजार रुपए का चेक सौंपा। मैच के दौरान सैकड़ो दर्शक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते रहे। इस दौरान ओमकार गुप्त ने कहा कि मैच में कोई हारता जीतता नहीं है। पहला आगे निकल जाता है, तो दूसरा सीखता है। खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सभी लोगों ने आयोजक अमन सिंह का सफल प्रतियोगिता के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोनू सभासद, सुभाष निषाद सभासद, सभासद राम जी, संतोष यादव, मोनू वर्मा, मोहम्मद इरशाद, कामरान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा तहसील में ‘तबादला जश्न’! ढोल-नगाड़ों पर झूमे अधिवक्ता, मिठाइयाँ खिलाकर मनाई खुशी

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.