WhatsApp Icon

संगठन सृजन से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जायेगी: विजय पाण्डेय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है।


उक्त बातें मीडिया से वार्ता करते हुए संगठन सृजन कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से ऐसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जायेगी, जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा पार्टी को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद बनाना स्थापित कर संगठन में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित लोगों की संगठन में भागीदारी सुनिश्चित की जाएंगी।
पूर्व प्रत्याशी टांडा विधानसभा सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, शहबाज अंसारी, कुलदीप उपाध्याय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो तौसीफ मोनू, अमित कुमार यादव संजय, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया शनिवार को टांडा विधानसभा का संगठन सृजन कार्यकर्ता सम्मेलन मेहरोत्रा पेट्रोलपंप के बगल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी सै. मेराजुद्दीन किछौछवी और संचालन शहबाज अंसारी ने किया। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस जिला कांग्रेसजनो के साथ महादेवा घाट पर घाघरा नदी में युवकों के डूबने की सूचना पर वस्तुस्थिति से रूबरू होने भी पहुंचे।
सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत बनाना है और जनपद की सभी विधान सभाओं में क्रमवार कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें पार्टी को मजबूत बनाने का हुनर सिखाया जा रहा है।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.