WhatsApp Icon

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकली जनसंवाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्र की विधिवत जानकरी देने एवं यात्रा में अधिक से अधिक जुड़ने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी की अध्यक्षता में जनसंवाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई।


बसखारी थानाक्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास से बसखारी चौराहा पर स्थित पेट्रोल पम्प तक जनसंवाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा का उद्देश्य आगामी दिनों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रचार प्रसार कर आमजनों को यात्रा से जुड़ने का आह्वान करना था। बसखारी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी में आमजनों से राहुल गांधी की जनसंवाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील किया। उक्त यात्रा का संचालन जिला उपाध्यक्ष इमरान गांधी ने किया। उक्त मौके पर मुख्य रूप कलाम, सैय्यद सैफ, मंसूर इरफान शाह, इरशाद अली आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.