“चन्दा चोर गद्दी छोड़ो” का बैनर लिए नारे बाजी कर रहे थे कांग्रेसी
अम्बेडकरनगर: कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को सीज़ किए जाने से नाराज़ कांग्रेस संगठन के आह्वान पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना पर हरकत में आई अकबरपुर पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
प्रदेश कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पदमार्च निकाला और इस दौरान “चन्दा चोर गद्दी छोड़ो” का बैनर लिए कांग्रेसी नारे बाजी कर रहे थे। जिला कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया और सभी को पुलिस लाइन ले कर गई। प्रदर्शनकारियों की संख्या लगभग दो दर्जन बताई जा रही है।





