प्रदेश महासचिव व अयोध्या मंडल प्रभारी मनोज गौतम ने कांग्रेस जनों के साथ कोय विशेष बैठक
अम्बेडकरनगर: निष्क्रियता पार्टी को कमजोर करने के साथ-साथ कार्यकर्ता के मनोबल को भी तोड़ता है इसलिए निष्क्रिय जिलाध्यक्ष को हटाया गया है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अयोध्या मण्डल प्रभारी मनोज गौतम ने जनपदीय दौरे के दौरान कहा। उन्होंने कहा जनपद के कांग्रेसजन उर्जा से ओतप्रोत है और संगठन के प्रति निष्ठावान है जो संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
जिला कार्यलय पर आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के हित में में सदैव तत्पर रहूंगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो. अनीस खान और पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नेकनियती और सकारात्मक सोच के साथ पार्टी के हित में कार्य करता है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जलालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील मिश्र ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी नफरत और साम्प्रदायिकता के विरुद्ध लड़ रहे है हम सभी उन्ही के पग चिन्ह पर चलकर जनता के बीच कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र उर्फ बब्लू ने बताया जनपद के ताजा घटनाक्रम की जानकारी लेने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम आये और जनपद के कांग्रेसजनों ने मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान व संचालन सुनील मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव मनोज गौतम मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, रवीश शुक्ला, अफरोज आलम बेग, सुखीलाल वर्मा, सै ऐतबार हुसैन अक्कन, जिला उपाध्यक्ष इमरान गांधी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, राकेश वर्मा, पूर्व पी सी सी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, बद्रीनारायण शुक्ला, मो जियाउद्दीन अंसारी, मनजीत राजभर, विशाल वर्मा, अनुराग तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजन्म दूबे, राजपत पटेल, ज्ञानेंद्र पाठक नन्हे, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी बंटी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, वशिष्ठ पाण्डेय, हाजी सलीम, राजबहादुर मिश्र, दिवाकर पाण्डेय, दीपक वर्मा, वी पी गौतम, आशाराम यादव, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, अमित कुमार यादव”संजय”, एडवोकेट दिनेश कुमार राव, मो इलियास, राहुल मिश्र, नायाब कुमार, रजनीश राजभर समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।





