WhatsApp Icon

भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल हमारे आदर्श: कैलाश चौहान

Sharing Is Caring:

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई पुण्यतिथि

अम्बेडकरनगर: भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में कई महान व्यक्तित्व ने भाग लेकर अभूतपूर्व योगदान दिया उन्ही महान व्यक्तित्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भी है उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश चौहान ने कही। उन्होंने कहा सरदार पटेल महान नेता कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। वे हमारे आदर्श है।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रांजल तिवारी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत यादव ने कहा आगामी 18 दिसम्बर को लखनऊ विधानसभा घेराव में अम्बेडकरनगर जनपद के कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायेंगे।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 18 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा घेराव के तैयारी की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश चौहान और युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रांजल तिवारी आये।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र और संचालन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत यादव ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय से पदमार्च करके पटेलनगर तिराहे स्थिति भारतरत्न सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, सुखीलाल वर्मा, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, श्रीकांत वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, आदित्य नारायण तिवारी, नायाब कुमार, राहुल पाण्डेय, कदीर खान, सहदवन अली छोटू, प्रतीक चौधरी, अतुल दूबे, सोहन गुप्ता, अंशू मौर्य, शैलेन्द्र यादव, शशिकांत वर्मा, मो हबीब ने सम्बोधित किया।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.