अम्बेडकरनगर: एन. जोन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट मुबारकपुर की एक नई शाखा का दुबई चौराहा नसरुल्लाह पुर में भव्य उद्घाटन किया गया।
बसखारी थानाक्षेत्र में दुबई चौराहा नसरुल्लाहपुर किछौछा में एन. जोन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का उद्घाटन हेल्प प्वाइंट एनजीओ के अध्यक्ष व सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान द्वारा संभ्रांत लोगों के साथ फीता काट कर किया गया।
शाखा प्रबंधक मो.अनस ने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को भी कम्प्यूटर के विभिन्न कोर्सो से अवगत करा कर उनके जीवन शैली को बेहतरीन बनाना है।एन. जोन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट मुबारकपुर के प्रबंधक शाहबाज़ आलम ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में बिना कम्प्यूटर शिक्षा के इंसान का जीवन अधूरा है इसलिए सभी लोगो को कम से कम बेसिक कम्प्यूटर की शिक्षा अवश्य लेनी चाहिए।

उटघटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलम खान ने एन. जोन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के शाखा प्रबंधक मो.अनस को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम्प्यूटर शिक्षा के लिए इंस्टीट्यूट की शुरुआत करना क्षेत्र व समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त मौके पर मुख्य रूप से भिदुद जिला पंचायत सदस्य अंगद निषाद, मौलाना गुलान नबी अरबी, अधिवक्ता अशरफ हुसैन, मो.अल्लाह नवाज़ बुद्धू, इसरार कुरैशी, ज़ुबैर अहमद, मो.अख्तर, शफीक अहमद, मो.सैय्यद, मो.परवेज़, मास्टर मो. हामिद आदि मौजूद रहे।






