WhatsApp Icon

जलालपुर सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य को दी गई बिदाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लगभग ढाई वर्ष कार्यकाल पूर्ण कर चुके जलालपुर क्षेत्र अधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य का स्थानांतरण होने पर जलालपुर कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जलालपुर सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के प्रभारियों ने पहुंचकर अंग वस्त्र माला और बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह कहा क्षेत्राधिकार के सानिध्य में काम करना मेरा सौभाग्य रहा। हर कार्य में उनका पूर्ण सहयोग मिलता रहा। इस दौरान मालीपुर थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी कटक थाना अध्यक्ष या देवेंद्र सोनकर जयपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने भी अंग वस्त्र माला और बुके भेट की साथ ही नगर क्षेत्र के सभ्रांत नागरिक सहित अन्य शुभचिंतक विदाई समारोह में शामिल हुए। स्वागत व सम्मान से अभिभूत सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा की पूरे कार्यकाल में क्षेत्रवासियों का पूर्ण सहयोग मिला यहां के लोग काफी शांति प्रिय है। आप सभी के सहयोग को हमेशा याद करता रहूंगा। पुलिस विभाग सहयोगी के रूप में हमेशा साथ खड़े रहे जो पल पल याद आयेगा।
इस दौरान देवेश मिश्र, जितेंद्र शिल्पी समेत कोतवाली के समस्त स्टाफ ने सीओ को माला पहना कर उन के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.