अम्बेडकरनगर: आगामी 08 सितंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने तैयारियां तेज़ कर दिया है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत एमएलसी डॉ.हरिओम पांडेय व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल ग्राम हीड़ी पकड़िया, तहसील भीटी का सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, कार्यक्रम स्थल तक जन सामान्य के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने आदि सहित समस्त कार्यों को अपेक्षित समयान्तर्गत पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में चर्चा की गई तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी विशाल पांडेय व सीओ भीटी के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल व आसपास का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा दृष्टि से दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग , खंड विकास अधिकारी भीटी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।





