खराब मौसम के बावजूद भी समय से उतरा सूबे के मुख्यमंत्री का उड़ान खटोला
जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कटेहरी उपचुनाव पर डाला फोकस
अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला खराब मौसम के बावजूद अपने निर्धारित समय से मात्र 10 मिनट विलंब से पहुँचा और सर्किट हाउस हाउस पहुंचने से पहले पटेल चौक पर लगी पटेल प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया।
सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक कर विभिन्न बिंदुओं सहित कटेहरी उपचुनाव पर भी चर्चा किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जलशक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र, एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा, जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू सहित पांच दर्जन से अधिक भाजपा नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचा जहां जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ, सीडीओ, सीएमओ, एडीएम, एडिशनल आदि अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा किया। मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ का उड़न खटोला अपने निर्धारित समय से 20 मिंट विलम्ब से लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
कलेक्ट्रेट परिसर में लगे विभिन्न विभागों की के स्टॉल व प्रदर्शनी को जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने अवलोकन किया जिसने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल व सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश के द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई भी किया गया। कृषक राजकुमार, शिवपूजन, मयंक चौधरी, राम नवल, कुमार सौरभ को 12 लाख अनुदान के रूप में ट्रैक्टर की चाबी वितरित तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। देव इंद्रावती पी जी कॉलेज तथा ग्रामोद्योग महाविद्यालय सैया के कुल 12 छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में टेबलेट वितरित कर सम्मानित किया गया।





