WhatsApp Icon

सीएम आगमन से पूर्व एसपी ने बैठक कर दिया कई दिशा निर्देश – अलर्ट मूड पर होगी जनपदीय पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 07 अगस्त बुधवार को लगभग 12 बजे जनपद मुख्यालय पर होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री आगमन से ठीक पहले पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया। ब्रीफिंग बैठक में एडिशन एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय, एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव सहित सीओ सिटी देवेंद्र सिंह, सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह, सीओ भीटी सुरेश नाथ तिवारी सहित अन्य सीओ, सभी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक व सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ सर्वप्रथम सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे वार्ता करेंगे और फिर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों व सुरक्षा व्यवस्थाओ की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर स्थल से लेकर सर्किट हाउस व कलेक्ट्रेट तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कड़ा इंतेज़ाम किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दास्त ना करने की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस कप्तान श्री कौस्तुभ ने मुख्यमंत्री सुरक्षा के साथ पूरे जनपद को भी एलर्ट मूड पर कर दिया है जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना दुर्घटना ना होने पाए।

अन्य खबर

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.