WhatsApp Icon

24 घंटा बाद संदिग्ध हालत में मिला कक्षा 09 की छात्रा का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शनिवार को घर से विद्यालय के लिए निकली कक्षा 09 की छात्रा का शव रविवार को संदिग्ध हालत में एक तालाब से बरामद किया गया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बेवाना थानाक्षेत्र के होरिलपुर गाँव निवासी मनीराम की 13 वर्षीय पुत्री कक्षा 09 की छात्रा थी जो शनिवार को प्रतिदिन की तरह घर से विद्यालय के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा जिसके बाद रविवार की सुबह बेवाना पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार को हो उच्च प्राथमिक विद्यालय होरिलपुर के पीछे स्थित तालाब से गुमशुदा छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.