WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभावार जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।


गुरुवार को प्रथम पाली का प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र टांडा के जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस को दिलाया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों को अवगत कराया गया साथ ही साथ कंट्रोल यूनिट, वैलिड यूनिट व वीवी पैट को सुचारू रूप से संचालित करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही डेमो करके दिखाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से इसके बारे में विस्तृत रूप से पूछा भी गया।
अवगत कराना है कि गत 19 मार्च को विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर तथा जलालपुर, 20 मार्च को विधानसभा क्षेत्र कटेहरी तथा आलापुर तथा 21 मार्च को विधानसभा क्षेत्र टांडा में लगाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण पूरा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीसीएनआरएलएम, जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस मौके उपस्थित रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.