अम्बेडकरनगर: देश की सबसे बड़ी सदन के सदस्यों के लिए लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र 55 अंबेडकरनगर से उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कमर हयात को चुनाव चिन्ह हाथी, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश पांडेय को चुनाव चिन्ह कमल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालजी वर्मा को चुनाव चिन्ह साइकिल दिया गया है जबकि नीलम सिंह मूल निवासी समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह हॉकी और बॉल, रामनरेश प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी) को चुनाव चिन्ह छड़ी, विवेक कुमार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को चुनाव चिन्ह बॉसुरी, शबाना खातून पीस पार्टी को चुनाव चिन्ह काँच का गिलास तथा जावेद अहमद सिद्दीकी बहुजन मुक्ति पार्टी को चुनाव चिन्ह चारपाई आवंटित किया गया है।





