अम्बेडकरनगर: चोरी की ट्रक लेकर सड़क किनारे अवैध ढंग से कटाई कर रहे कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा अध कटा ट्रक व कबाड़ बरामद कर लिया है।
बताते चलेंकि अलीगंज थानाक्षेत्र के सम्हारिया में विशाल जायसवाल निवासी श्री हंस तिराहा अलीगंज को अवैध ढंग से एक चोरी का ट्रक काटते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया था। सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह के निर्देश पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हए विशाल जायसवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुए जिला जेल भेज दिया है।
चोरी का ट्रक कटाई करने के सम्बंधित विस्तृत खबर पढ़ने के लिए🎂 इसे टच करें।
अलीगंज पुलिस ने ट्रक संख्या UP-45-AT-1813 के चोरी होने के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 184/24 धारा 303(2), 317(2), (4) बीएनएस में हुए वाहन ट्रक के अधकटे ट्रक, चेचिस, लोहे के पार्ट्स व काटने खोलने के कई उपकरण को बरामद किया। आरोपी विशाल द्वारा बाईपास रोड से रेलवे क्रासिंग के पास से ट्रक को लेकर आना बताया गया। आरोपी विशाल के खिलाफ पूर्व में भी लगभग आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। उक्त मामले का खुलासा करने में क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के कुशल मार्गदर्शन अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे एसआई नीरज कुमार, कांस्टेबल पवन राय, अरबिन्द कुमार, अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





