WhatsApp Icon

हर घर जल योजना में काम करने वाले निकले शातिर चोर – पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत पाइप लगाने का काम करने वाले पांच अभियुक्तों को अहिरौली पुलिस ने चोरी के सामानों व नगदी के साथ गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।


जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 174/24 धारा 457, 380, 411 आईपीसी से सम्बन्धित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तर किया है।
अहिरौली पुलिस ने गत 26 जून को ग्राम मुस्लिम पट्टी में घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण हेतु थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा को अन्नावा बाजार मे चेकिंग के दौरान पांच संदिग्ध व्यक्तियों जिसमें राजेश चौहान, राम अचल चौहान, लवकुश चौहान, इतवारी चौहान व दिनेश चौहान समस्त निवासी गण पचासा (बाझा पुरवा) थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी अन्नावा बाजार से गिरफ्तार किया गया जिनक कब्जे से 25 हजार रुपया नगद व दो अदद सफेद धातु के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्तगण हर घर जल, हर-घर नल योजना के अन्तर्गत पाईप लाइन का कार्य करते थे और दिन में कार्य के दौरान एकान्त मे स्थित घरों को रेकी कर रात्रि में चोरी करते थे। पूछताछ से थाना कोतवाली अकबरपुर मे पंजीकृत मुकदमा संख्या 318/24 धारा 457, 380, 411 आईपीसी से समबंधित ग्राम सीहमयी कारीरात में गत 02 जून को उक्त व्यक्तियो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिनके कब्जे से चोरी के 10 हजार रुपया नगद बरामद हुआ।
शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सुनील कुमार पाण्डेय, कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद व करुणा शंकर मिश्रा, कांस्टेबल पवन मिश्रा, सुनील यादव, विवेकानन्द यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.