WhatsApp Icon

चिलबिल के पेड़ से झूलता मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित बाग में एक चिलबिल के पेड़ से 21 वर्षीय युवक का शव झूलता हुआ मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी का अनुसार भीटी थानाक्षेत्र के ग्राम रुदलपुर मिश्र के पुरवा निवासी 21 वर्षीय मोहित यादव पुत्र कमलेश यादव का शव घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित बाग में चिलबिल के पेड़ से झूलता हुआ बरामद हुआ। चर्चा है कि बीती रात्रि में गाँव के ही दो लोग बुला कर ले गए थे। सूचना पर पहुंचे भीटी थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्री अमित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा।

अन्य खबर

चकबंदी में मनमानी का आरोप: बिना सूचना पैमाइश और खूंटा गड़वाने से भड़के ग्रामीण, बड़े विवाद की आशंका

अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट: डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कुछ स्थानों पर काली पट्टी बांध कर ईरान पर हमले का विरोध

अंतर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस पर अम्बेडकरनगर में फ़िलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.