WhatsApp Icon

दुपट्टा खींच कर छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की पीड़िता ने सीओ से किया शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शोहदे द्वारा छेड़छाड़, गाली गलौज करने तथा दुपट्टा खींचने से आहत युवती ने क्षेत्राधिकारी से शिकायती पत्र देकर शोहदे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।


मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित दलित युवती ने जलालपुर क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 22 अगस्त को शाम लगभग 4:30 बजे मटिही चौराहे पर बर्गर खरीदने गई थी इसी समय मुस्तफाबाद निवासी बृजेश सिंह नाम का एक युवक अभद्रता करते हुए बगल में खड़ा होकर पूछने लगा की तुम्हारे पापा का क्या नाम है, युवती द्वारा कोई जवाब न देने पर दुपट्टा खींचते हुए जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज देने लगा। शोहदे के इस हरकत से अपमानित युवती ने शिक़ायत दर्ज कराने जैतपुर थाने पहुंची। पीड़ित युवती का आरोप है की जैतपुर थानाध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग किया लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा मामले को संज्ञान न लेकर लगातार कई दिन 02 बजे से रात 09 बजे तक थाने पर बुलाकर बैठाए रहते है और फिर दूसरे दिन बुलाते थे। थाना अध्यक्ष के इस उदासीन रवैया से परेशान पीड़िता द्वारा जलालपुर क्षेत्राधिकारी से थाना अध्यक्ष की शिकायत करते हुए शोहदे के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि युवक काफी मनबढ़ और दबंग है जिससे किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। पीड़िता की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार सिंह ने जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का निर्देश दिया।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.