WhatsApp Icon

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोचिंग आ रहे छात्र को एक पिकअप ने टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। साथ में आ रहे अन्य छात्रों द्वारा छात्र को इलाज के लिए डायल 112 पर सूचित किया गया लेकिन जब तक मदद के लिए एंबुलेंस पहुंचा तब तक छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर रोड स्थित नवानगर के पास घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टी मुईयन निवासी सुरेंद्र पाल जलालपुर नगर क्षेत्र स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। जो सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सुरहुरपुर रोड स्थित प्राइवेट कोचिंग सेंटर में साइकल से कोचिंग पढ़ने के लिए आ रहा था। इसी बीच नवानगर के पास एक पिकअप जो जलालपुर से अकबरपुर की तरफ जा रही थी ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य छात्रों और राहगीरों द्वारा घायल छात्र के मदद के लिए डायल 112 और 108 पर फोन करने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र के गंभीर स्थित को देखते हुए मौजूद लोगों द्वारा मोटरसाइकल से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया वहीं विद्यालय में मृतक छात्र के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.