WhatsApp Icon

खेत से बरामद हुआ नाबालिग छात्रा का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

 

घटना के अनावरण के लिए एसपी ने गठित की तीन टीम

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में शनिवार को एक नाबालिग छात्रा का शव खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने तीन थीं गठित कर घटना का शीघ्र आवरण करने का निर्देश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की 17 वर्षीय छात्रा, जो महारानी गीता देवी शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 की छात्रा थी, रोज की तरह सुबह 7:20 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंची। दोपहर तक घर न लौटने पर जब परिजनों ने सहपाठियों से संपर्क किया तो पता चला कि वह आज स्कूल पहुंची ही नहीं थी। पुलिस को सूचना देते हुए चिंतित परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। पुलिस ने मुकदमा संख्या 210/25 पर अभियोग दर्ज कर लिया। खोजबीन के दौरान सबसे पहले उसका एक जूता मिला, फिर दूसरा जूता और थोड़ी दूर पर उसकी साइकिल व बैग खेत में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने छात्रा का शव गन्ना और धान की फसल के बीच पड़ा पाया। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।


सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव, सीओ अनूप कुमार सिंह और कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए और स्वॉट व सर्विलांस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीण महिलाओं ने, जिन्होंने सबसे पहले शव देखा, बताया कि छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे दुष्कर्म और हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। अभिभावक अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव ने कहा कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर ने घटना के आवरण के लिए तीन टीम गठित किया है और सभी पहलुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.