WhatsApp Icon

अपहरणकर्ताओं द्वारा पास्को पीड़िता को दी जा रही है अंजाम भुगतने की धमकी – छात्रा ने एसपी से लगाई गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नाबालिग छात्रा को अपहरण करने वाले परिजनों की तरफ से पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर शिकायती पत्र दिया।


बताते चलेंकि गत दिनों टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाया गया था जिसमे पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बालिका को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 56/24 पर धारा 363, 366 व पास्को के तहत आरोपी मो.हाशमी, अब्दुप हक, मो.शाहबाज़, मो.राहिल व शाहीन को अभियुक्त बनाया था। उक्त मामले में पुलिस ने हाशमी को जिला कारागार भेज दिया था।
पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस कप्तान से भेंट कर शिकायत की गई कि उनके ऊपर मुकदमा वापस लेने का जबरन दबाव बनाया जा रहा है तथा मुकदमा वापस ना लेने पर अंजाम भुगने की धमकी दी जा रही है। पुलिस कप्तान से बताया गया कि अन्य अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और उनके परिवार के लोगों को धमकी दे रहे है जिससे पीड़िता व उसके परिजन डरे सहमे हैं।
बहरहाल नाबालिग छात्रा को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को जहां जेल भेज दिया था वहीं अन्य अभियुकों पर ठोस कार्यवाही न होने से वो लोग पीड़ित परिवार को खुलेआम धमकी दे रहे हैं जिसकी शिकायत एसपी से करते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की गई है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.