WhatsApp Icon

छात्रा हत्याकांड का एसपी ने चौथे दिन किया खुलासा, कथित प्रेमी गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

मालीपुर पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान में घटना के चौथे दिन किया खुलासा

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थानाक्षेत्र के भिस्वा चितौना गाँव में गत शनिवार को कक्षा 12 की 17 वर्षीय छात्रा का अर्धनग्न हालत में शव मिला था। क्षेत्र में चर्चा थी कि दुष्कर्म कर हत्या की गई है लेकिन प्रशासन ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई बल्कि गला घोंट कर मौत के घाट उतारा गया था।


छात्रा हत्याकांड से जहां राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रशासन को आड़े हाथ लिया वहीं क्षेत्रवासियों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया था। पुलिस कप्तान ने घटना के बाद तत्काल कड़ा कदम उठाते हुए तीन टीमों को शीघ्र खुलासा के लिए लगा दिया था। पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि छात्रा हत्याकांड का इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पर्दाफाश कर आरोपी सनी पुत्र लालमन निवासी ग्राम सकरा युसुफपुर थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 वर्षीय सनी का छात्रा के अलावा किसी और से भी सम्बन्ध था, छात्रा विवाह करना चाहती थी, हत्या के एक दिन पूर्व दोनों में वीडियों कालिंग पर बातचीत भी किया और योजना के तहत छात्रा को घटना वाले स्थान पर बुलाया तथा विश्वासघात करते हुए छात्रा को मौत के घाट उतार दिया। हत्याभियुक्त सनी को गिरफ्तार करने में मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतन्त्र कुमार मौर्य, स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी प्रभाकांत तिवारी सहित पूरी टीम शामिल रही।

मालीपुर छात्रा हत्याकांड मामले में फेसबुक पर एसपी अभिजीत आर शंकर का सुने बयान

मालीपुर छात्रा हत्याकांड मामले में एसपी अम्बेडकर नगर का इंस्ट्राग्राम पर सुने बयान

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.