WhatsApp Icon

विनियमित क्षेत्र टाण्डा में अचानक अतरिक्त अवैध छज्जा गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल, बैठका में करता था काम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: विनियमित क्षेत्र व औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में अचानक एक मकान में बढ़ाया गया अतिरिक्त छज्जा गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको आननफानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा नगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्लाह मुमताजगंज में हाजी ज़ुबैर अहमद का मकान व बैठका है जिसका पूरा छज्जा शुक्रवार की शाम को अचानक नीचे गिर गया जिसकी चपेट में लगभग 13 वर्षीय फरहान उर्फ सबलू पुत्र आलपीन निवासी मुसहां निकट सीरिया मस्जिद चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उक्त बैठका (ऑफिस) में ऊपरी काम भी करता था। आननफानन में घायल फरहान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहन उसका इलाज जारी है। घायल फरहान मकान मालिक हाजी ज़ुबैर अहमद अंसारी के बैठका (ऑफिस) की झाप (छज्जा) को बढाने के उद्देश्य से अतिरिक्त छज्जा बनाया गया था जो पूरा अलग होकर गिर गया है। उक्त हादसा के बाद से विनियमित क्षेत्र के कार्यों पर उंगली उठाने लगी है। जानकारी के अनुसार घायल फरहान के परिवार की आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं है जिसके कारण परिजनों द्वारा कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.