अम्बेडकरनगर: टाण्डा ताज़ियादार कमेटी ने जिलाधिकारी से आगमी चेहलुम पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग किया है।
टाण्डा ताज़ियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुलहसन उर्फ गुड्डू ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा घोषित अवकाश तालिका में चेहलुम को स्थानीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है जबकि गत 2022 व 2023 में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अवकाश तालिका में अवकाश घोषित किया गया था।
श्री हसन ने जिलाधिकारी से चेहलुम का अवकाश घोषित करने की गोहार लगाते हुए कहा कि जनपद में शिया सुन्नी सहित हजरत इमाम हुसैन में आस्था रखने वाले अन्य धर्मों के लोगों द्वारा भी चेहलुम बड़ी ही अकीदत व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। चेहलुम आगामी 26 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा जिसके लिए शीघ्र स्थानीय अवकाश घोषित कर श्रद्धालुओं के अंदर की निराशा समाप्त कराएं।
बहरहाल टाण्डा ताज़ियादार कमेटी ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर 26 अगस्त को चेहलुम पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग किया है।





