अम्बेडकरनगर: बसखारी सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रशांत सिंह की पत्नी डॉक्टर सुधा स्वाति सिंह का शव बसखारी सीएचसी स्थित सरकारी आवास के कमरे में फंदे से झूलता हुआ संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का सीओ सिटी ने स्थलीय निरक्षण कर थानाध्यक्ष को कई दिशा निर्देश दिया है। मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगया है जबकि डॉक्टर प्रशांत का दावा है कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा के प्रसिद्ध डॉक्टर मेजर के पुत्र डॉक्टर प्रशांत सिंह का विवाह दो वर्ष पूर्व डॉक्टर सुधा स्वाति सिंह निवासी फैज़ाबाद (मूल निवासी बिहार) से हुआ था। डॉक्टर प्रशांत बसखारी सीएचसी में मेडिकल ऑफिसर के रूप में पोस्टेड हैं जबकि डॉक्टर स्वाति सिंह बसखारी में ही ऊषा मेडीकेयर नाम से प्राइवेट हास्पिटल संचालित कर रही थीं और दोनों बसखारी सीएचसी में ही स्थित सरकारी आवास में रहते थे। बीती देर रात्रि लगभग 2:30 बजे डॉक्टर स्वाति सिंह का शव उसी सरकारी आवास में फांसी के फन्दे से संदिग्ध हालत में झूलता मिला। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना स्थल का सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने निरीक्षण कर बसखारी पुलिस को कई दिशा निर्देश दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।






