WhatsApp Icon

चर्च में अवैध धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस, जानिए क्या था मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार को अकबरपुर के शहजादपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक चर्च परिसर में अवैध धर्मान्तरण की प्राप्त सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय मय पुलिस बल के पहुंच गए और वहां मौजूद पुरुषों व महिलाओ से वार्ता किया, तो पता चला कि रविवार को होने वाली प्रार्थना में शामिल होने आए हैं।


क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार ने बताया कि अवैध धर्मान्तरण की सूचना पर त्वरित जांच कराया गया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने धर्मान्तरण की बात को गलत बताया। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है, अगर कोई साक्ष्य मिलता है तो नियमानुसार कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

अन्य खबर

गड्ढों में फंसी जिंदगी—विभाग बोला पैसा नहीं, सड़क बनी खतरा!

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.