WhatsApp Icon

सीडीओ के समक्ष आई 167 शिकायतें जिसमें मात्र 15 का ही हो सका निस्तारण

Sharing Is Caring:

 

अकबरपुर में 55 शिकायतों में 05 का निस्तारण, टाण्डा में 50 में 03 का निस्तारण, आलापुर में 95 शिकायतों में से 09 का निस्तारण व जलालपुर में 95 शिकायतों में से मात्र 08 का ही हो सका मौके पर निस्तारण

अम्बेडकरनगर: शासन के मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु जनपद के समस्त तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां शिकायत कर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही लेकिन शिकायतों के अनुरूप निस्तारण ग्राफ काफी कम रहा जिससे शिकायत कर्ताओं में मायूसी देखी गई।


तहसील भीटी में जिलाधिकारी को जनसुनवाई करनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से जिलाधिकारी नहीं पहुंच सके लेकिन उनके स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के समक्ष कुल 167 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 15 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 152 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी भीटी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 09 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 86 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 50 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 50 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 47 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील जलालपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 08 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 87 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

अन्य खबर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

टाण्डा तहसील में ‘तबादला जश्न’! ढोल-नगाड़ों पर झूमे अधिवक्ता, मिठाइयाँ खिलाकर मनाई खुशी

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.