अम्बेडकरनगर: मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा सुपर 100 मतदेय स्थल (जहां पर लोकसभा 2019 में मतदान प्रतिशत न्यूनतम था) के माध्यम से विधानसभा टांडा में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम बनियानी विकास खंड बसखारी के मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु गोद लिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त ग्राम पंचायत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु ग्राम वासियों के साथ बैठक की गई। उपस्थित ग्राम वासियों से मतदान प्रतिशत कम होने की जानकारी ली गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपील की गयी की जिस भी परिवार के लोग बाहर रहते हैं, उन्हें मतदान दिवस 25 मई को मतदान हेतु अवश्य बुलाने का कष्ट करें, जिससे कि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
रितू सिंह, रोशनी,अमन,धर्मेंद्र जो प्रथम बार के युवा मतदाता है,दिनेश,सावित्री देवी,सन्तराम दिव्यांग मतदाता हैं, 80 वर्ष के ऊपर के मतदाता लखपति देवी व सन्तराम को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज ने कम वोटिंग परसेंटेज वाले बूथ बनियानी में मतदाताओं को सम्बोधित किया और उनसे अधिक से अधिक वोट डालने की अपील और शपथ दिलाई।
श्री अनुराज द्वारा उस मजरे का भ्रमण कर उन परिवारों के लोगों से वार्ता भी की गई जो पूर्णतया बाहर रहकर रोजगार करते हैं।श्री अनुराज से आम जनमानस ने वादा किया कि इस बार कम वोटिंग बूथ के ठप्पे से मुक्ति हुई ग्रामवासी हर भरसक प्रयास करेंगे।





